संसद धेराव मामले में दिल्ली पुलिस ने 9 साल बाद किया हिमाचल के पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

सोलन।


हिमाचल प्रदेश के सोलन (Solan) जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत इंटक के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता बबलू पंडित की गिरफ्तारी हुई है. 9 साल पुराने मामले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार (Arrest) किया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police Team) की टीम ने बबलू पंडित के घर दबिश दी. स्थानीय पुलिस को भी साथ में लेकर बबलू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ के लिए पुलिस बबलू पंडित को दिल्ली ले गई है.


क्या बोले डीएसपी


पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने कहा कि इंटर के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता बबलू पंडित को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार को शाम को आई थी और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बबलू पंडित को गिरफ्तार करके पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई है.

क्या है मामला

बता दें कि मामला 2011 का है जब बबलू पंडित भाजपा युवा मोर्चा का सदस्य था, तो उस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा सदस्यों द्वारा दिल्ली में संसद का घेराव किया गया था. इसको लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया था. लेकिन अब 9 साल भी जाने के बाद बबलू पंडित की गिरफ्तारी हुई है.


चर्चाओं का दौर

बबलू पंडित की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और कांग्रेसी नेताओं में इस बात को लेकर रोष है कि 9 साल के बाद बबलू पंडित की गिरफ्तारी हुई है, आखिर इतनी देर बाद क्यों गिरफ्तारी की गई? फिलहाल बबलू पंडित को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करके ले गई है और वहां पर बबलू पंडित से पूछताछ की जा रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से