मंडी: सैंपलों कि जांच के बाद 28 व्यक्ति निकले कोरोना संक्रमित

हिमाचल क्राइम न्यूज़
मंडी। सहयोगी संवाददाता

 श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हुई सैंपलों की जांच में जिला मंडी के 28 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं, जिनमें सुंदरनगर, चच्योट, सदर मंडी, सरकाघाट, गोहर, करसोग व बल्ह से लोग शामिल हैं। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी का पीएसओ भी पॉजिटिव निकला है, जिसके बाद विधायक ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले अब 1743 पहुंच गए हैं, जिनमें से 1196 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं जबकि अभी भी 522 लोग होम आइसोलेशन व कोविड केयर सैंटर में उपचाराधीन हैं।

वीरवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोई मृत्यु कोविड के कारण नहीं हुई जबकि पिछले 10 दिनों में लगातार रोज किसी न किसी मरीज की कोरोना से जान जा रही थी। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने नए मामलों की पुष्टि की है। उधर, सुंदरनगर अस्पताल की एसआरएल लैब के टैक्रीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लैब 2 दिन के लिए बंद कर दी गई है। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज