कृषि संशोधित अधिनियम किसान के लिए है बेहतर, नही आएगी उन्हें परेशानी: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

कांगड़ा।



केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हितों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने, फसलों का सही मूल्य दिलाने कृषि को तकनीकी से जोड़ने को निर्णायक कदम उठा रहे हैं। मोदी सरकार नए कृषि कानून के जरिये वर्षों से शोषित किसानों को बराबरी का हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.


कांग्रेस समेत विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ दल राजनीति कर रहे हैं और ये लोग अपने घोषणा पत्र में कह चुके थे कि जब सत्ता में आएंगे तो यही करेंगे। जैसे ही मोदी सरकार ने इन पर काम किया तो उन्हें आपत्ति हो गई। कांग्रेस जीएसटी लाना चाहती थी, नहीं ला पाई, मगर उसे हम लेकर आए तो यही कांग्रेस उसका विरोध करने लगी। 


अब यही रवैया कांग्रेस कृषि बिल को लेकर अपना रही है। इस कानून के अनुसार किसान को अनुबंध में पूर्ण स्वतंत्रता रहेगी, वह अपनी इच्छा के अनुरूप दाम तय कर उपज बेचेगा। किसानों को बिक्री वाले दिन ही या अधिकतम तीन दिन के भीतर भुगतान प्राप्त होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में स्थानीय एसडीएम 30 दिन के अंदर मामले का निपटारा कर अपनी रिपोर्ट देंगे, ऐसा प्रावधान इस कानून में किया है।


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों को देखते हुए एमएसपी निर्धारण में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू किया है, जिसमें लागत मूल्य से कम से कम 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर एमएसपी का निर्धारण किया जाता है। वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक विशाल नैहरिया, अरुण कुमार, मुल्ख राज प्रेमी, सांसद किशन कपूर, जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, मीडिया प्रभारी भाजपा राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज