नैशनल सीड्स कारपोरेशन द्वारा कृषि विभाग को प्याज के बीज देने से किया इनकार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



नैशनल सीड्स कारपोरेशन द्वारा कृषि विभाग को प्याज के बीज उपलब्ध करवाने से इंकार कर दिया गया है। ऐसे में बिजाई से पहले किसानों को इस बार प्याज के कम बीज की उपलब्धता हो पाएगी। नबम्वर माह में किसान प्याज के बीज की बिजाई करते है। नैशनल सीड्स कारपोरेशन द्वारा विभाग को 24 क्विंटल प्याज के बीज के स्थाप पर मात्र आधे से भी कम मात्रा में प्याज का बीज उपलब्ध करवाया गया है। नैशनल सीड्स कारपोरेशन द्वारा जिला कांगड़ा में कृषि विभाग को केवल 11 क्विंटल प्याज के बीज ही उपलब्ध करवाए गए और अक्तूबर माह के दूसरे सप्ताह में शेष बीज उपलव्ध करवाने से मना कर दिया। जनपद में कृषि विभाग द्वारा किसानों को 24 क्विंटल प्याज के बीज के उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया था।


 कृषि निदेशालय स्तर से नेशनल सीड्स कारपोरेशन को जिला कांगड़ा के लिए 24 क्विंटल प्याज के बीज उपलब्ध करवाने के आदेश सितम्बर महीने में ही जारी कर दिए थे पंरतु 11 क्विंटल बीज की आपूर्ति  के बाद नैशनल सीड्स कारपोरेशन ने ओर बीज की आपूर्ति से हाथ खड़े कर दिए है। कृषि विभाग के अनुसार शेष 13 किवंटल प्याज का बीज उपलव्ध करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा नेशनल सीड्स कारपोरेशन से पत्राचार भी किया गया और दूरभाष के माध्यम से भी बात की गई।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी