सौर ऊर्जा से घटी खेती की लागत, किसानों को बड़ी राहत सौर ऊर्जा से चलाई जा रही हैं तीन जिलों की 33 लघु सिंचाई योजनाएं

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।


   

फसल विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी यानि जाइका की सहायता से प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलाई जा रही हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना के बहुत ही सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। फसल विविधीकरण प्रोत्साहन के अलावा परियोजना क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।


खेती की लागत कम करने तथा किसानों की आय दोगुणा करने की दिशा में जाइका परियोजना बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। परियोजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले में क्रमश: 31, 20 और 19 उठाऊ सिंचाई परियोजनाएं बनाई गई हैं। इन कुल 70 उठाऊ योजनाओं के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है तथा वे नकदी फसलों की भरपूर पैदावार कर रहे हैं।


  कृषक विकास संघों के माध्यम से संचालित की जा रही सिंचाई योजनाओं का खर्चा कम करने के लिए जाइका परियोजना के माध्यम से एक विशेष पहल की गई है और सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा से संचालित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभी तक हमीरपुर जिला की 12, बिलासपुर की 11 और ऊना की 10 सिंचाई योजनाओं को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है। जाइका परियोजना के माध्यम से इन पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।


   परियोजना निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि जाइका के अंतर्गत बनाई गई उठाऊ सिंचाई योजनाओं को कृषक विकास संघों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है और इनका खर्चा संघ ही वहन करते हैं। उठाऊ सिंचाई योजनाओं का खर्चा कम करने के लिए इन्हें सौर ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। वे कम खर्चे में अधिक पैदावार ले रहे हैं। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों की आय दोगुणा करने की दिशा में जाइका परियोजना की इस पहल के बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज