Shimla:गुडिय़ा के परिवार कि आवाज हाईकोर्ट में उठाएगी मदद सेवा ट्रस्ट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



बहुचर्चित कोटखाई गुडिय़ा रेप मर्डर मामले में अब  नया मोड़ आ गया है। मामले को लेकर मदद सेवा ट्रस्ट गुडिय़ा के परिजनों संग अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। गुडिय़ा को इंसाफ दिलाने के लिए जल्द कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। ताकि उन लोगों के चेहरे सामने आए, जिनकी इस मामले में संलिप्ता है।


 यह बात शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मदद सेवा ट्रस्ट के सचिव विकास थापटा ने कही। विकास थाप्टा ने कहा कि इस वारदात को अंजाम अकेले चिरानी ने नहीं दिया है, बल्कि अन्य की भी संलिप्ता है। बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर 3 जजों की उपस्थिति में सुनवाई हुई।


 सुप्रीम कोर्ट से गुडिय़ा के परिजनों को यह हिदायत दी गई है आपके पास एक ओर मौका होना चाहिए। आप उस नजदीकी हाईकोर्ट में जाओं जहां पर आप आसानी से अपनी सारी बात रख सकते है।विकास थापटा ने कहा कि गुडियां के परिजनों ने पहले ही प्रदेश मुखयमंत्री को बताया था की सी.बी.आई. द्वारा की जा रही इस जांच से वे संतुष्ट नहीं है। यहां तक पहले उन्होंने हाईकोर्ट को एक एप्लीकेशन लिखी थी, लेकिन उस पर गौर नहीं पाया था। 


उन्होंने कहा कि गुडिय़ा को न्याय दिलाने के लिए जितनी मात्रा में लोग झंडे और डंडे लेकर सड़कों पर उतरे थे उतने लोग अब फिर से गुडिय़ा को न्याय दिलाने के लिए हाईकोर्ट को पत्र लिखे ताकि इस मामले पर गौर करे। विकास का कहना है कि जब इस मामले में गांधी नगर गुजरात में पांच लोगों के नार्को टैस्ट करवाए थे, तो इस नार्को टैस्ट रिपोर्ट में अन्य की भी इस मामले में संलिप्ता पाई गई थी। 


उसके बाद भी मामले की जांच में कुछ चेहरे को छुपाए गए है। विकास का कहना है कि उस दौरान जांच गैंगरेप की ओर जा रही थी, लेकिन मामले की सही से जांच न होने पर अभी तक गुडिय़ा को न्याय नहीं मिल पाया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

पंजाब में 30 जून तक रहेगी पाबंदी: कोरोना से 12 की मौत, 341 पॉजिटिव मिले, लुधियाना में डेल्टा प्लस की दस्तक

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

बागपत: सीएम योगी से नहीं होने दी मुलाकात, फूट पड़ा रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा, देखिए हंगामे की ये तस्वीरें

22 November Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों के बड़े लक्ष्य होंगे पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

हमीरपुर:4 पंचायतों के 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस