Kangra:पशुशाला जलकर राख, साथ लगता मकान भी आया आग कि चपेट में

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

कांगड़ा।



 कांगड़ा के डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत लग के भयंकर आग लगने से तिलक राज की पशुशाला जलकर राख हो गई। आग इतनी भयानक थी कि साथ लगता सुषमा देवी का मकान भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें रसोई घर तक पहुंच गईं। तिलकराज की पशुशाला में अस्सी गट्ठे पराली, सौ गट्ठा मक्की का टंडा औऱ तकरीबन एक लाख की लकड़ी, दरवाजे ,खिड़कियों सहित जलकर भस्म हो गई।


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी  जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। सुबह स्थानीय पंचायत प्रधान सीमा ठाकुर, पंचायत सचिव विपिन शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचायत प्रधान द्वारा इस वाबत सूचना स्थानीय पटवारी को दी गई और नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के साथ साथ सम्वन्धित विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पंचायत प्रधान सीमा ठाकुर ने बताया कि नुक्सान का आकलन सम्वन्धित पटवारी द्वारा किया जाएगा और प्रभावित परिवार को माकूल सहायता उपलब्ध करवाने के लिये आग्रह किया जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमखंड मे शहीद विदेश कुमार ने मां से किया था जल्द घर आने का वादा, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखाई जाएंगी 41 देशों की 135 फिल्में, आगाज 7 सितंबर से

29 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की हत्या

हमीरपुर:रैपिड एंटीजन टैस्ट में 18 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

डूसू चुनाव : 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, 40 प्रतिशत से अधिक मतदान, नतीजे आज