मंडी:मानसिक तौर पर कमजोर 3 भाई अपने बड़े भाई के शव के साथ 4 दिन भूखे-प्यासे सोते रहे

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

मंडी।



पधर उपमंडल में मानसिक रूप से कमजोर 3 भाई अपने एक बड़े भाई की लाश के साथ 4 दिन भूखे-प्यासे सोते रहे लेकिन उन्हें इस बात का आभास नहीं हो पाया कि जो भाई उनकी देखरेख करता था उसमें अब प्राण नहीं थे। डुघा पधर नामक गांव में घटी इस घटना के बाद जब रिश्तेदार घर आए तो उन्होंने 4 में से एक बड़े भाई को मृत पाया और अन्य को भूख-प्यास से तड़पते देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया है।



उक्त युवक परिवार में सबसे बड़ा था और 3 छोटे मंदबुद्धि भाइयों का वही सहारा था। घर में 3 मंदबुद्घि भाइयों के अलावा और कोई भी नहीं रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र कुमार (36) पुत्र लाल सिंह निवासी डुघा पधर अपने 3 मंदबुद्घि भाइयों के साथ रहता था और परिजनों के देहांत के बाद वही अपने भाइयों का भरण-पोषण कर रहा था। करीब 4 दिन पहले अचानक युवक का देहांत हो गया था लेकिन मंदबुद्घि भाइयों के लिए यह सब सामान्य ही था।


मंगलवार सुबह युवक का कोई दूर का रिश्तेदार उनके घर पहुंचा जहां का नजारा देख उसने पधर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम में ही सामने आएंगे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से