पंचायती चुनाव होने तक सरकार सभी जिलों के उपायुक्तों का तबादला न करें: हि.प्र चुनाव आयोग

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



 राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर जिलों के उपायुक्तों का स्थानांतरण न करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि चूंकि प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही मतदाता सूचियों का काम भी प्रगति पर है, ऐसे में यथासंभव उपायुक्तों को न बदला जाए, ताकि चुनावी कार्य में बाधा न आए। 


आयोग के इस पत्र के बाद प्रदेश सरकार की उस कसरत पर ब्रेक लग गया है, जिसमें इस महीने ही उपायुक्तों को बदलने की तैयारी की जा रही थी। उधर, आयोग के इस पत्र से उपायुक्त बनने के तलबगारों को भी झटका लग सकता है। हालांकि  पत्र में सरकार से आयोग ने तबादला न करने की गुजारिश की है, ऐसे में सरकार पर निर्भर करेगा कि वह आयोग की गुजारिश माने या तबादले कर दे। 

दरअसल, प्रदेशभर में साल के अंत तक स्थानीय चुनाव होने हैं। इन चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर कवायद भी शुरू हो चुकी है। वर्तमान में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से चल रहा है। माना जा रहा है कि आयोग जनवरी 2021 से पहले स्थानीय निकायों के नए प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करा लेगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

Auto Rules: एक अप्रैल 2026 से नए ऑटो नियम लागू, कारें होंगी महंगी, E20 फ्यूल से बदलेगा ड्राइविंग अनुभव

कांगड़ा पहुंचा कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित, अप्रैल के अंतिम दिनों में आया था

सीएम जयराम ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया से साझा की जानकारी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

कोरोना: मणिपुर के चंदेल जिले में एक माह में 325 फीसदी बढ़े मरीज, पूर्वोत्तर के 13 जिलों में हालात चिंताजनक

250 करोड़ स्कैम में हिमाचल में CBI की छापेमारी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए