केसीसी बैंक ऊना: कैश से निकले 22.40 लाख रुपये कम, नकली नोट भी बरामद

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम रिपोर्ट


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित (केसीसीबी) की ऊना शाखा में कैश से 22.40 लाख रुपये कम निकलने का मामला सामने आया है। इसके साथ एक दराज में कुछ नकली नोट भी बरामद हुए हैं। बैंक के एजीएम ऊना की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि, बैंक प्रबंधन भी अपने स्तर पर इस पर जांच कर रहा है। मामले में बैंक प्रबंधन ने भी विभागीय कार्रवाई की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित की ऊना शाखा में बैंक प्रबंधन की ओर से हाल ही में निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। निरीक्षण में कुछ नकली नोट एक दराज में मिले। पड़ताल करने पर 22.40 लाख रुपये नकदी कम मिली।

बैंक प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर विभागीय जांच भी करवाई जा रही है। हालांकि, इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन बैंक कर्मियों पर इस मामले में गाज गिरी है। उधर, बैंक के एजीएम की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। मामले में विभागीय जांच भी चल रही है। सभी प्रक्रिया नियमानुसार होगी। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए