सोलन: ₹25 लाख लॉटरी का लालच देकर ₹40 लाख कि ठगी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



सोलन जिले के पट्टा नाली पंचायत के एक युवक से लॉटरी के नाम 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हैरत इस बात की है कि शातिरों ने युवक को 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर किस्तों में 40 लाख की मोटी राशि ऐंठ ली। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो इसकी शिकायत बरोटीवाला पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पट्टा नाली पंचायत के नसेरी गांव के 21 वर्षीय युवक कुलदीप को 13 फरवरी को व्हाट्सएप पर मेसेज आया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। इस दौरान युवक को कहा गया कि लॉटरी का पैसा पाने से पहले उसे 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। युवक ने यह राशि ऑनलाइन जमा कर दी। इसके बाद टिकट खर्च के नाम पर 30 हजार मांगे।

उसने वह भी ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद शातिर ने फीस के नाम पर 16 हजार रुपये मांगे। युवक ने 50 से अधिक बार उसी नंबर पर धनराशि भेजी और 40 लाख रुपये की मोटी राशि लुटा दी। युवक ने अपने साथ हो रहे इस फ्रॉड के बारे में किसी से बात तक नहीं की और लगातार लुटता रहा। युवक ने बताया कि उसकी 30 लाख की जमीन बिकी थी। उसने सारा पैसा शातिरों में बांट दिया। यहां तक कि 10 लाख रुपये रिश्तेदारों से लेकर चुकाए। 40 लाख रुपये देने के बाद भी और पैसों के लिए शातिरों के फोन आते रहे लेकिन तब तक युवक कंगाल हो चुका था। जब पैसा ही समाप्त हो गया, तब जाकर युवक को अकल आई और उसने फोन सुनना बंद कर दिए। जब युवक ने उन्हें बताया कि वे उसके साथ हुए फ्रॉड की शिकायत पुलिस में करेगा तो शातिर उल्टा उसे धमकाने लगे।  

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लोग ऐसे शातिरों के झांसे में न आएं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए