सुजानपुर: बाल आश्रम कि कमरे कि खिड़की तोड़ फरार हुए 3 नाबालिग

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। सौरभ कुमार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बाल आश्रम सुजानपुर में कमरे की खिड़की तोड़कर 16 साल के 3 नाबालिग मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे फरार हो गए हैं। भागने से पहले इन्होंने सीसीटीवी कैमरों का मुख भी मोड़ दिया था। घटना का पता चलते ही आश्रम और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस की टीमें गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इन तीनों के फोटो आसपास के पुलिस थानों में साझा किए हैं।

पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना सुजानपुर थाना के दूरभाष नंबर पर दे सकते हैं। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि जिस समय बाल आश्रम में यह घटना हुई, उस समय सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन लड़के अपने कमरे की खिड़की को तोड़कर पिछले हिस्से से फरार हुए हैं। तीनों ने बेहद चतुराई से अपने भागने का प्लान बनाया था। सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ की गई है। उल्लेखनीय है कि सुजानपुर में सालों से चल रहे बाल आश्रम से बच्चों के भागने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां से पूर्व में भी बच्चे फरार हो चुके हैं। 




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए