HRTC कंडक्टर भर्ती परिणाम घोषित, जानिए रिजल्ट

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने गुरुवार को पोस्ट कोड 762 के तहत हिमाचल परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से ओबीसी का एक और एससी आरक्षित श्रेणी के दो पद समेत कुल तीन पद खाली रह गए हैं। आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टर के 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 18 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।  लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1882 अभ्यर्थियों को आयोग ने 23 मार्च 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक और उसके बाद 18 से 19 जून 2021 तक आयोजित 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। लिखित परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले सामने आने पर काफी विवाद हुआ था।


कांगड़ा जिले के शाहपुर और शिमला जिला के परीक्षा केंद्रों में नकल के मामले सामने आए थे। इस मामले में पुलिस में केस तक दर्ज हुआ। पुलिस विभाग की लंबी जांच और सब डिवीजन एग्जाम को-ऑर्डिनेटर की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार को यह मामला भेजा गया था। प्रदेश सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने मेरिट सूची तैयार की और गुरुवार को भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उधर, चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी के तीन पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत ही आचार संहिता के दौरान यह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

क्लिक कर जाने अपना रिजल्ट........




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत