मंडी:लकड़ी दीपू कार्यालय में अचानक लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। सहयोगी संवाददाता

 मंडी शहर के खलियार वार्ड में स्थित वन निगम के लकड़ी डिपो के कार्यालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से कार्यालय में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आगजनी की ये घटना सुबह करीब सवा नौ बजे पेश आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार लकड़ी डिपो कार्यालय के प्रभारी राम सिंह अन्य कर्मियों के साथ जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो उन्हें साथ वाले कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में मौजूद सामान को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। राम सिंह और अन्य कर्मचारी कुछ सामान को बाहर निकालने में कामयाब हुए लेकिन बाद में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और चार कमरों का यह भवन धू-धूकर जल उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


लकड़ी डिपो के कार्यालय प्रभारी एवं वन रक्षक राम सिंह ने बताया कि अग्निकांड के कारण कार्यालय में रखा रिकॉर्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं यहां पर स्टोर में कुछ लकड़ी और तेजाब भी रखा था जो भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं पुलिस ने घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि यह भवन करीब चालीस साल पुराना है। प्रारंभिक तौर पर अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।


वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में बेतरतीब ढ़ंग से खड़े किए वाहनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि लोगों ने बीच सड़क पर वाहनों का बेतरतीब ढंग से पार्क कर रखा है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि वाहन चालकों की सुविधा के लिए गांव बजाहर से सचूही तक कच्चा वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इसके अलावा वाहन चालक खैरी-खनौली-सचूही सडक़ से भी आवाजाही कर सकते हैं।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए