हमीरपुर:जिले भर में मनाया गया अन्न उत्सव, लाभार्थियों को बांटा निशुल्क राशन

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

10 स्थानों पर एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत शनिवार को जिला हमीरपुर में भी अन्न उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जिला, उपमंडल और ब्लॉक मुख्यालयों के अलावा प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर भी अन्न उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत उपचुनाव वाले क्षेत्रों में लागू आदर्श आचार संहिता के कारण ये आयोजन नहीं किए गए।

  इस उपलक्ष्य पर शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ में केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए टाउन हॉल हमीरपुर, पंचायतघर चंगर, मिनी सचिवालय भोरंज, पंचायतघर टिक्करी मिन्हासा, एसडीएम कार्यालय परिसर नादौन, पंचायतघर पनसाई, एसडीएम कार्यालय परिसर बड़सर, बीडीओ कार्यालय परिसर बिझड़ी, बीडीओ कार्यालय टौणी देवी और तहसील कार्यालय सुजानपुर में बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई थीं। 

उचित मूल्य की दुकानों में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों को सीधा प्रसारण दिखा गया। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय, सभी एसडीएम, बीडीओ और पंचायत कार्यालयों में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।

  इसी प्रकार जिला के सभी उपमंडल मुख्यालयों में भी अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए और उचित मूल्य की दुकानों में लाभार्थियों को राशन के बैग वितरित किए गए। टौणी देवी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

   टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन के बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध करवाने के लिए एक ऐसी सराहनीय योजना आरंभ की, जिससे लगभग 80 करोड़ लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट से प्रभावित हुए गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एक बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात