अब हिमाचल आने वाली पर्यटक गाडिय़ों के लिए कम होगा स्पेशल रोड टैक्स

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। अमन खांगटा


हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को लेकर आने वाले वाहनों पर स्पेशल रोड टैक्स कम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद परिवहन विभाग ने नया टैक्स स्लैब तैयार कर लिया है। ऐसे में अब दिल्ली से मुख्यमंत्री के लौटने का इंतजार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से लौटने के बाद उनकी अध्यक्षता में इस विषय पर एक बैठक होनी है। बैठक में टैक्स कम करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से नए टैक्स स्लैब की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि चंडीगढ़-पंजाब के टैक्सी ऑपरेटरों और शिमला होटल एसोसिएशन ने व्यवसायिक वाहनों पर लगाए टैक्स को वापस लेने की मांग की थी। आपरेटरों का आरोप था कि इस टैक्स की वजह से उन्हें घाटा हो रहा है, वहीं प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। आपरेटर हिमाचल के टूअर ही नहीं ले रहे हैं। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी, वह भी अपनी बुकिंगें रद्द करवा रहें है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से पंजाब के ऑप्रेटर मिले थे। इसके अलावा हिमाचल के होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सरकार जल्द ही इस पर फैंसला लेगी।

सरकार की ओर से बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर टैक्स लगाया गया था जिसको लेकर बीते दिनों होटलियर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले और मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताईं थी। अब सरकार ने फैंसला किया है कि प्रदेश सरकार बाहरी वाहनों पर लगाए जाने वाले इस कर को घटाने का फैसला लेगी। गुजरात, पंजाब, हरियाणा से लेकर कोलकाता तक के टैक्सी बस ऑपरेटर ने पर्यटकों को हिमाचल लाने ले जाने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद प्रदेश के अंदर भी सरकार के फैसले को लेकर विरोध के सुर उठने लगे और इसी कड़ी में शिमला होटलियर संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की, जिसके बाद अब सरकार ने इस कर को घटाने का फैसला किया है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत