कंगड़ा: बेटे का दोस्त बताकर साढ़े आठ लाख की ठगी, साइबर सैल ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। क्राइम डेस्क



बेटे का दोस्त बताकर व्यक्ति को फोन पर उनके खाते में नौ लाख रुपए जमा करवाने और इस राशि को भारत आने पर लेने की बात कहकर शातिर ने व्यक्ति के खाते से साढ़े लाख रुपए ठग लिए। जिला कांगड़ा के देहरा के व्यक्ति के साथ यह ठगी हुई है। शिकायतकर्ता संजय शर्मा निवासी देहरा गोपीपुर ने बताया कि उन्हें एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया और अपनी पहचान बताते हुए कहा कि वह उनके बेटे का दोस्त बोल रहा है। इस दौरान शातिर ने विश्वास दिलाया कि उनके खाते में नौ लाख रुपए जमा किए है और जब वह भारत आएगा तो वह इस राशि को ले लेगा।

इस दौरान शातिर ने कुछ दस्तावेज भी ऑनलाइन के माध्यम से व्यक्ति को भेजे जिससे कि विश्वास हो सके कि उसने नौ लाख रुपए भेजे है। संजय ने शातिर के बताए खाते में दो ट्रांजेक्शन 3.80 लाख और 4.70 लाख रुपए दिए। एएसपी साइबर क्राइम नॉर्थ जोन कांगड़ा प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला