सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, पांवटा साहिब में कंपनी से लौट रहे थे दोनों अभागे प्रवासी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नाहन। डेस्क



पांवटा साहिब स्थित नारीवाला की एक निजी कंपनी में कार्यरत दो प्रवासी मजदूरों की काम से लौटते वक्त एक टिप्पर से टक्कर होने पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोनों निजी कंपनी में काम कर शाम को घर लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों घायलों आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर तैनात डाक्टर अंकुर धीमान ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान विष्णु प्रताप सिंह एवं दूसरे की पहचान रितेश के रूप में हुई है।

दोनों की उम्र 40 के लगभग बताई जा रही है। वे उत्तर प्रदेश गाजीपुर के रहने वाले थे। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों की एक सडक़ हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है, जहां पर शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

जानिए क्या खास है सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पेश हिमाचल बजट 2022-23 में

क्राइम ब्रांच ने ₹20000 का रखा था ईनाम, 5 महीने से चल रही थी तलाश, यहां से मिली 28 साल की लापता यह युवती क्राइम News in Hindi, क्राइम Latest News, क्राइम News

Haryana News: सीएम निवास का नाम हुआ 'संत कबीर कुटीर', मुख्यमंत्री ने रोहतक में की थी घोषणा

Electric cars: क्या इलेक्ट्रिक कार में सफर करने से मितली बढ़ जाती है? जानें मोशन सिकनेस की वजह