जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन




हमीरपुर  । आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे दिन भी जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों एवं उपतहसीलों में लोगों की जमीन के इंतकाल के मामले निपटाए ग

  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इन दो दिनों के. दौरान जिले भर में इंतकाल के कुल 2596 मामलों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील हमीरपुर में दो दिनांे के दौरान 632 मामलों, सुजानपुर में 263, बमसन 130, भोरंज 564, बड़सर 191, नादौन 289, बड़सर 191, नादौन 289, ढटवाल बिझड़ी 181, गलोड़ 83, उपतहसील कांगू 141, लंबलू 36 और भोटा में 86 मामलों का सत्यापन किया गया।

  इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इन्होंने सुबह से शाम तक कार्य करते हुए मामलों का निपटारा करके आम लोगों को राहत प्रदान की। उधर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 30 और 31 अक्तूबर को जिले की सभी 11 तहसीलों एवं उपतहसीलों में इंतकाल के मामलों का त्वरित सत्यापन किया गया, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा हुई।

-0-


Photo Caption :  प्रदेश सरकार के दो दिवसीय अभियान के अंतिम दिन तहसील हमीरपुर में लोगों की जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए अदालत लगाते तहसीलदार सुभाष चंद ठाकुर।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए