अफसरों पर भी लागू हो फॉर्मल ड्रेस कोड, कर्मचारियों के जीन्स-टीशर्ट न पहनने पर छिड़ी बहस

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। डेस्क



राज्य सचिवालय और तमाम अन्य कर्मचारियों पर जीन्स टीशर्ट और गैर फार्मल कपड़े पहनने के सर्कुलर पर बड़ी बहस छिड़ गई है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने इस सर्कुलर में अधिकारियों को भी शामिल करने की बात कही है। साथ ही कर्मचारियों को अतिरिक्त समय देने को कहा है, ताकि वे जीन्स टीशर्ट की जगह फॉर्मल कपड़े खरीद पाएं। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर इस संबंध में सर्कुलर जारी हुआ है।

कर्मचारी इस आदेश को मानने के लिए तैयार है, लेकिन यह आदेश एक साथ अधिकारियों पर भी लागू होना चाहिए। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उपयुक्त, औपचारिक साफ और स्वच्छ दिखने वाले और सही रंग के कपड़े पहन कर ही सचिवालय आएंगे। सर्कुलर में प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्ष 2017 में दिए गए निर्देशों का हवाला दिया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रधान संजीव शर्मा ने बताया कि कर्मचारी इस आदेश पर अमल करने को तैयार है, लेकिन इसे अधिकारियों पर भी लागू किया जाना चाहिए। कर्मचारी अकेले ऐसे आदेशों का पालन नहीं कर पाएंगे।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए