कांग्रेस गारंटियों पर पूर्व सीएम ने कसा तंज, कहा- सुक्खू सरकार के सिर्फ 10 महीने में चरमराई प्रदेश की आर्थिकी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। ब्यूरो/ एडिटर डेस्क



पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर हैं और कांग्रेस की गारंटियों को लेकर निशाना साध रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र दस महीने में ही चरमरा गया है. सरकार आए दिन मनमाना तरीके से कर्ज ले रही है और मनमाने नियम लाकर प्रदेश के लोगों को परेशान कर रही है. चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने 10 गारंटियां दी थी. उनमें से एक भी पूरी नहीं की, लेकिन दस महीने में प्रदेश के दस हजार लोगों की नौकरी छीनकर प्रदेश को दस हजार करोड़ का कर्ज दे दिया है.

'HRTC सेवा के लिए मुनाफे के लिए नहीं'
जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी में आम आदमी सफर करता है. एचआरटीसी का मकसद पैसे कमाना नहीं है, बल्कि लोगों की की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद स्थिति है कि एक महिला को बस में शादी के एल्बम का भी किराया देना पड़ा. एचआरटीसी में 2 लैपटॉप एक साथ लेकर चलने पर पूरी सीट का किराया देना पड़ रहा है. जो कि व्यावहारिक तौर पर पूरी तरह से मजाक बन गया है. एचआरटीसी कर्मियों को एक-एक महीने बाद वेतन दिया जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है.

'10 हजार लोगों का रोजगार छीना': नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घाटे की दलील देना उचित नहीं है, जब बीजेपी की सरकार थी तो हमने भी समय पर वेतन दिया था. सरकार की प्राथमिकताएं तय होनी चाहिए. एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हजार लोगों का रोजगार छीन लिया है. 2 हजार कोविड कर्मियों को छह माह का वेतन दिए बगैर ही बर्खास्त कर दिया.

सीएम सुक्खू को जयराम की नसीहत
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय में हिमाचल को केंद्र की ओर से सर्वाधिक मदद मिली. संसाधनों से लेकर नकद धनराशि के रूप में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मदद मिली. मैंने खुद कई बार दिल्ली जाकर, गृहमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं से हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग देने की अपील की है. सहयोग आया, आगे और भी आएगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र को सहयोग के लिए धन्यवाद तक नहीं दिया, बल्कि केंद्र की ओर से मदद नहीं मिलने की बात की गई. यह कहना सर्वथा अनुचित है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भगवान से डरना चाहिए"




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

जानिए क्या खास है सीएम जयराम ठाकुर द्वारा पेश हिमाचल बजट 2022-23 में