रेड अलर्ट: 3 मार्च तक खराब रहेगा प्रदेश का मौसम, भारी बारिश का अनुमान

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। एडिटर डेस्क


हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग शिमला ने शनिवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.

3 मार्च तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर
मौसम विभाग शिमला के मुताबिक प्रदेश में 3 मार्च तक मौसम खराब रहेगा. इसके बाद मैदानी इलाकों में 6 मार्च को मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि इस बीच मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम थोड़ा खराब रहने की संभावना है. सात मार्च को फिर पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ने का आशंका है. ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है.

खराब मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी
शुक्रवार को भी प्रदेश में दिनभर कई हिस्सों में बारिश हुई. जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. राजधानी शिमला में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन देर रात से बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके चलते अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बराबरी और कुछ क्षेत्रों में गर्जना के साथ बारिश होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए