शिमला: आधा किलो अफीम सहित धरा तस्कर, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा, छानबीन शुरू

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। क्राइम डेस्क



 चियोग फागू के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अफीम के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम पकड़ी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चियोग फागू क्षेत्र में अफीम बेच रहा था, इसी बीच मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी के बैक वर्ड लिंकेज भी खंंगाल रही है, पुलिस की पूछताछ में आरोपी से नशा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस पता लगा रही है कि अरोपी अफीम कहां से लेकर आया और किस-किस को अफीम बेची है। जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की स्पेशल सैल की टीम ने ठियोग उपमंडल में एक तस्कर को अफीम बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम पकड़ी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। आरोपी की पहचान प्रेम बहादुर (40) के रूप में हुई है। वह नेपाल के रुकुम जिला का मूल निवासी है। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस की टीम ने नेपाली मूल के आरोपी को ठियोग के धलाऊ कैंची में अफीम बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। ठियोग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए