प्रदेश सरकार का सुप्रीम कोर्ट को आग्रह, हमारा पक्ष सुनने के उपरांत सुनाया जाए फ़ैसला

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। एडिटर डेस्क


हाड़ में राजनीतिक संकट में एक नया मोड़ आया है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह विधायकों ने उन्हें अयोग्य घोषित करने से जुड़े फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. अब इस मामले में हिमाचल सरकार भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल कर अपना पक्ष सुने जाने का आग्रह किया है. सरकार ने आग्रह किया है कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों के मामले में कोई अंतरिम आदेश जारी करने से पहले राज्य सरकार का पक्ष सुना जाए. मामले की सुनवाई 12 मार्च मंगलवार को तय हुई है.

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को कोर्ट नंबर दो में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की तीन सदस्यीय खंडपीठ सुनवाई कर सकती है. उल्लेखनीय है कि कैविएट याचिका ये अधिकार देती है कि किसी प्रतिवादी के खिलाफ कोई भी निर्णय लेने से पहले उसे भी सुन लिया जाए. हिमाचल सरकार ने अपने इसी अधिकार को लेकर कैविएट याचिका दायर की है. राज्य सरकार का तर्क है कि बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने एक ठोस आधार लेते हुए अयोग्य घोषित किया है.

जिस समय बजट सत्र में बजट पास करने के लिए सभी सत्ता दल एमएलए को उपस्थित रहने का निर्देश था, ये छह विधायक मौजूद नहीं थे. व्हिप जारी करने के बाद भी उनका अनुपस्थित रहना सही नहीं था. इसीलिए इन्हें अयोग्य करार दिया गया. अब इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई में दोनों ही पक्षों को सुना जाएगा. कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्य मामले में लिस्ट किया गया. यह मामला सर्वोच्च न्यायालय की कॉज लिस्ट में 36वें नंबर पर है. विधायकों की तरफ से तुषार मेहता पैरवी करेंगे.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत