कांग्रेस बागियों को सुप्रीम कोर्ट में नही मिली राहत, स्पीकर को Notice जारी, मई में टली अगली सुनवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
नई दिल्ली/ शिमला। शिल्पा बिष्ट


सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल प्रदेश के 6 बागी कांग्रेस विधायकों की याचिका पर आज सुनवाई पूरी हो गई है। विधानसभा स्पीकर ने इन 6 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए था और उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी. जिसके खिलाफ इन बागी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल के बीच चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल की खाली हुए 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव घोषित कर दिए गए हैं. ऐसे में देश प्रदेश के राजनीतिक दलों की नजर बागी विधायक मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर टिकी हुई थी.

लेकिन जिसमें बागियों को निराशा हाथ मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने 6 विधायकों के पद पर निष्काषित के फ़ैसले पर रोक न लगाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "हम नोटिस जारी कर सकते हैं, लेकिन कोई रोक नहीं होगी. जहां तक नए चुनाव का सवाल है, हमें फैसला करना होगा". फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में  अगली सुनवाई मई में होगी.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी बीजेपी विधायकों को शिमला बुलाया. हिमाचल विधानसभा में हो रही बैठक. भाजपा के 9 विधायक प्रिविलेज कमेटी के समक्ष पेश होंगे. भाजपा 9 विधायक कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे. विधानसभा सदन की अवमानना के मामले में जवाब देंगे.

गौरतलब है कि 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल में कांग्रेस सरकार के 6 विधायकों ने बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे 40 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव हार गई थी. वहीं, क्रॉस वोटिंग की वजह से 25 विधायकों वाली बीजेपी चुनाव जीत गई. जिसके बाद विधानसभा स्पीकर ने 6 बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजट सत्र पर वोटिंग न करने पर अयोग्य करार दे दिया था. वहीं, स्पीकर के फैसले के खिलाफ बागी विधायकों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होनी है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत