हमीरपुर: न्यायिक हिरासत में व्यक्ति ने कम्बल का फंदा लगाकर की खुदकुशी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

हमीरपुर। पीयूष जसवाल 


हमीरपुर में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए. शनिवार दोपहर कारागार के बाहर परिजनों ने घेराव किया. हालांकि पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. 

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के दोसडका स्थित कारागार में विचाराधीन कैदी दीप चंद पुत्र मदन लाल बडसर तहसील के पथलयार गांव का रहने वाला था. दीप चंद ने शुक्रवार देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन था.


बीडीसी सीमा भारद्वाज ने कहा कि जेल में आत्महत्या के मामले पर सभी हैरान हैं. इस तरह जेल के अंदर आत्महत्या करने पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस के पहरे में ही जेल में आत्महत्या के मामले की जांच की जानी चाहिए.

ग्राम पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा कि पिछले दो महीने से हमीरपुर में दीप चंद सजा काट रहा है. अचानक रात के समय दीप चंद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह छेड़छाड़ के मामले में विचाराधीन रहा है. आत्महत्या की जानकारी के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई.


घटना को लेकर एसडीएम ने क्या कहा?

इस मामले में एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि हमीरपुर कारागार में पॉस्को एक्ट के तहत विचाराधीन कैदी ने रात के समय आत्महत्या की है. उक्त कैदी पिछले दो महीने से जेल में था. शव का पोस्टर्माटम करवाया जा रहा है. फोरेंसिक टीम पहुंचकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत