आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रखा गया है कंट्रोल रूम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो


 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर लागू की गई आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना के लिए जिला हमीरपुर में कड़े प्रबंध किए गए हैं।
  इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर उड़न दस्तों और अन्य टीमों की तैनाती के अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए जिला स्तर पर शिकायत निगरानी कक्ष भी स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिकायत निगरानी कक्ष के दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377 और 221477 पर किसी भी समय आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत की जा सकती है।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए गठित सभी संबंधित टीमों के प्रभारियों एवं सदस्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे आदर्श आचार संहिता की अक्षरशः अनुपालना करें तथा लोकतंत्र के इस पर्व में शांतिपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए