हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़
धर्मशाला। पुनीत भारती


हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर के अस्थाई कैंपस में पढ़ रही छात्रा ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. बता दें कि मंगलवार देर शाम को उक्त छात्रा ने शाहपुर पुलिस थाना में लिखित शिकायत पत्र दिया था. जिसमें लिखा गया था कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक प्रोफेसर ने उसके साथ रेप किया है. इस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया और उसका मेडिकल करवा कर प्रोफेसर को अदालत में पेश किया जाएगा.

शिकायत मिलने के बाद आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, केस दर्ज
वहीं, इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी जिला कांगड़ा वीर बहादुर ने कहा कि शाहपुर में जो सेंटर यूनिवर्सिटी का कैंपस चल रहा है वहां पर पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार देर शाम शाहपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक प्रोफेसर ने उक्त छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद शाहपुर पुलिस थाना के प्रभारी द्वारा इस मामले में अभियोग दर्ज किया गया और प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा कि आज प्रोफेसर को अदालत में पेश किया जाएगा और उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की करवाई को पुलिस द्वारा किया जाएगा.

पुलिस ने छात्रों से की ये अपील
ASP वीर बहादुर ने कहा कि आज शाहपुर के सेंटर यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर कुछ छात्रों द्वारा इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है, लेकिन पुलिस के एक टीम मौके पर मौजूद है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे छात्रों को भी पुलिस द्वारा यह बता दिया गया है कि पुलिस ने FIR दर्ज कर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सभी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी छात्र को इस मामले में कोई और भी तथ्य पता हैं तो वह पुलिस की जांच में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए