Una: शादी में गया परिवार, लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा, जेजों खड्ड में बह गई कार, 9 की मौत, 1 लापता

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। अभिषेक कौंडल 


 जिले से एक परिवार शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने के लिये पंजाब गया था. लेकिन लौटते वक्त उनके साथ बड़ा हादसा हो गया. टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर जेजों खड्ड में रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जल स्तर की चपेट में उस परिवार की इनोवा गाड़ी आ गई. हादसे में कार में सवार 11 लोग पानी में बह गए. उनमें से नौ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है. एक अब भी लापता है. उनकी तलाश की लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव के रहने वाले थे. जो कि पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह से वापस घर लौट थे. इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था. सभी कुछ देर के लिए रुके. इसके बाद वह अन्य किसी गाड़ी को पानी पार करता देख पार होने लगे, लेकिन तेज बहाव में गाड़ी बह गई और पलटते हुए आगे बहती चली गई. घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोग बचाने के पहुंचे.

जैसे-तैसे स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन की टीम ने एक- एक कर नौ लोगों के शव बरामद कर लिये हैं. जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है. उन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इनोवा कार में ऊना हादसे में बहने वालों में दीपक भाटिआ पुत्र सुरजीत भाटिआ निवासी देहलां निकट माहलपुर के हैं. हादसे के वक्त में 11 लोग सवार थे. जिसमें से आठ लोगों के नाम सामने आए हैं.

  • 1-पिता सुरजीत पुत्र गुरदास राम
  • 2-माता सास परमजीत कौर
  • 3-चाचा सरूप चंद
  • 4-मासी बिंदर
  • 5-मासी शिन्नो
  • 6-लड़की भावना (18)
  • 7-लड़की अंजू (20)
  • 8-लड़का हरमीत (12)

पंजाब के जेजों में हुए इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. एक लापता है, जबकि एक को बचा लिया गया है. उसका इलाज जारी है. इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री ने दुख जताया है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार