शादी के 15 दिन में ही उजड़ गया नई-नेवली दुल्हन का सुहाग, फौजी पति की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। संवाद सूत्र
 


 15 दिन पहले ही शादी हुई थी और अब नई नवेली दुल्हन का सिंदुर मिट गया. फौजी पति की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य युवक की भी जान चली गई है. मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है. यहां पर एक कार हादसे ने दो युवाओं की जान लेली. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के सुजानपुर में यह घटना पेश आई है. पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत शादी के महज 10 दिन  बाद ही एक फौजी जवान की मौत हो गई. हादसा बजरोल से जंगलबेरी सड़क पर पेश आया है. यहां पर सड़क से कार खाई में गिर गई. मृतकों की पहचान गौरव पुत्र विनोद कुमार (27) निवासी अलोहिया सुजानपुर और सुमित पुत्र सुनील कुमार (15) निवासी मेहसकवाल सुजानपुर के रूप में हुई है.

युवक कार में सवार होकर शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब बजरोल से जंगलबैरी की ओर जा रहे थे. इस दौरान कक्कड़ से दो किलोमीटर दूर तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. कार में सवार 27 वर्षीय गौरव की बीती 18 जुलाई को शादी हुई थी.  शादी के महज 15 दिन के बाद ही हादसे में युवक की मौत हो गई है. गौरव भारतीय सेना में कार्यरत था.

सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है. हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने कहा कि कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई है. युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत