आईजीएमसी शिमला में OPD सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद, सभी डॉक्टर हड़ताल पर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। शिल्पी बेक्टा


कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है. इस दौरान देशभर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी.

IGMC शिमला में भी मंगलवार को रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर रहे. रेजिडेंट डॉक्टर्स ने OPD सेवाएं बंद कर गेट मीटिंग कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया. हालांकि इस दौरान गंभीर रूप से बीमार रोगियों को देखते हुए केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी.

चिकित्सकों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के साथ पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है साथ ही मृतक डॉक्टर को शहीद का दर्जा देने की मांग की. चिकित्सकों ने इस मामले में CBI से जांच की मांग उठाई है. इसके साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है.

डॉक्टर साक्षी शर्मा ने कहा "कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. महिला चिकित्सक के साथ यह घटना इसलिए घटी क्योंकि अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे. ऐसे में अस्पतालों में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए. डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम के साथ सिक्योरिटी गार्ड होने चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटना ना हो सके. जब तक महिला चिकित्सक को न्याय नहीं मिलता और मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी."

वहीं, डॉक्टर साइमा सिधु ने कहा "कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई संगीन घटना के विरोध में OPD बंद कर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आज महिला चिकित्सक अस्पताल में सुरक्षित नहीं हैं. जब तक आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिलती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा" बता दें कि सोमवार शाम को IGMC शिमला के रेजिडेंट और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने इस घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला था.
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया