हिमाचल में फर्जी दवाई का फंडाफोड़, दवाई कंपनी मालिक गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

सिरमौर। रोहन पंवार


प्रदेश में डुप्लीकेट दवाइयों की सप्लाई का मामला सामने आया है. मामला जिला सिरमौर से जुड़ा है. लिहाजा जिला पुलिस ने इस मामले में हरियाणा की एक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने किसी अन्य कंपनी के लाइसेंस और बैच नंबर का इस्तेमाल कर सीएमओ लद्दाख को दवाइयां भेजी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर ने एसआईटी का गठन किया और हरियाणा के अंबाला में स्थित संबंधित कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.


एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया, 'इसी महीने 10 नवंबर को उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुलिस थाना पुरुवाला में जालसाजी एवं ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के तहत इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता नितिन गुप्ता पार्टनर एसवीआर हेल्थ केयर ने आरोप लगाया कि मैसर्ज दानिश लैब (हरियाणा) ने अमोक्सीसिलिन ट्रिहाइड्रेट डिस्पर्सिबल टैबलेट आईपी 250 एम.जी और सेफिक्सिम टैबलेट आईपी 200 एमजी को उनकी फर्म एसवीआर हेल्थ केयर के नाम पर डुप्लीकेट बनाकर सीएमओ लद्दाख को भेजी गई थी, जहां से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जब्त की गई दवाइयों का परीक्षण करवाया गया, तो यह दवाइयां मापदंडों के अनुरूप सही नहीं पाई गई. इन दवाइयों पर एसवीआर हेल्थ केयर लाइसेंस व बैच नंबर लगाकर वर्ष 2024 में भेजी गई थी'.


एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पांवटा साहिब के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच के लिए 14 नवंबर को अंबाला भेजी गई, जहां पर तफ्तीश के दौरान मैसर्ज दानिश लैब के मालिक अनिकेत की मौजूदगी में ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर हेमंत ग्रोवर अम्बाला के साथ इस लैब का निरीक्षण किया गया.


एसपी ने बताया कि जांच के दौरान मैसर्ज दानिश लैब में उपरोक्त मामले में भारी अनियमितताएं पाई गई, जिस पर आरोपी दानिश लैब के मालिक अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध