ऊना: युवती सहित 20 से 22 साल के 3 युवाओं की मौत, कार दो हिस्सों में टूटी, आधी रात को हुआ भयानक सड़क हादसा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ऊना। 


 ऊना जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार कई हिस्सों में बंट गई और पुर्जे सड़क पर बिखर गए. फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे मे लिया है और हिंट एंड रन जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के संतोखगढ़–टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर बुधवार रात करीब 01 बजे दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आय़ा. स्विफ्ट कार और टिप्पर के बीच आमने-सामने इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसा इतना भीषण था कि कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद टाहलीवाल पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुँची
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार संतोखगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रही थी. कार में दो युवक और एक महिला सवार थे. मृतकों की पहचान तरनजीत सिंह (22) पुत्र अवतार सिंह निवासी पूना डाकघर सनौली, मयंक (20) पुत्र गुलशन कुमार निवासी मेहतपुर तथा किरण देवी पत्नी प्रमोद निवासी लुधियाना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही इलाके के रहने वाले थे और रात को किसी निजी कार्य से वापस लौट रहे थे.


इस दौरान टिप्पर विपरीत दिशा से आ रहा था और जैसे ही वाहन टाहलीवाल में पेट्रोल पम्प के नजदीक पहुँचे. तेज रफ्तार में अचानक सामने आई गाड़ी के कारण टक्कर से बचने का कोई मौका नहीं मिला. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह तहस-नहस हो गया. कार का इंजन सड़क पर दूर जा गिरा और पूरी गाड़ी दो हिस्सों में बिखर गई.

कार से बड़ी मशक्क्त से निकाला 
हादसे की तेज आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, लेकिन कार में फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल था. काफी प्रयास के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. फिलहाल, टाहलीवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस टिप्पर चालक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि वह हादसे के समय मौजूद था या मौके से फरार हो गया.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत