चिट्टा सप्लायर के हौसले बुलंद, SHO हमीरपुर को कुचलने की कोशिश, पुलिस ने की फायरिंग आरोपी फरार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



 प्रदेश में चिट्टा तस्करों के हौंसले बुलंद हैं. आलम यह है कि वह पुलिस से भी नहीं डरते हैं. ताजा मामला हमीरपुर जिले का है. यहां पर एक चिट्टा तस्कर ने एसएचओ को कुचल दिया था, लेकिन वह बाल बाल बच गए. अपने बचाव में बाद में पुलिस को गोली तक चलानी पड़ी.


बेखौफ माफिया! चिट्टा सप्लायर ने SHO को कुचलने की कोशिश की, पुलिस ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत चिट्टा तस्करी की सूचना मिलने पर दुगनेहड़ी नाल्टी सड़क पर नाका लगाया था. इस दौरान जब नाके पर चिट्टा तस्कर को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने  थाना प्रभारी को गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया है. आरोपी ने जब गाड़ी को नहीं रोका तो थाना प्रभारी कुलवंत राणा ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी, जिससे उसका टायर पेंचर हो गया. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है तथा गाड़ी के मालिक की पहचान भी कर ली है. हिमाचल में पंजीकृत गाड़ी के मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

पुलिस को रात को मिली थी सूचना

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि चिट्टा तस्कर चिट्टा लेकर आ रहा है तथा इसे हमीरपुर क्षेत्र में बेचने की उम्मीद है. पुलिस ने सूचना के आधार पर दुगनेड़ी के पास सुबह करीब साढे छह बजे नाका लगाया हुआ था तथा करीब आठ बजे गाड़ी आई तो गाड़ी को रोकने प्रयास किया, लेकिन गाड़ी रोकने के स्थान पर आरोपी ने पुलिस थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि गाड़ी हिमाचल के नंबर की है और गाड़ी की पहचान कर ली गई है साथ ही उन्होंने बताया कि गाड़ी के मालिक पर भी पूर्व में कई केस दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता से इसकी जांच कर रही है और जल्द ही दोषी को पकड़ लिया जाएगा.




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

मंडी: छेड़छाड़ के आरोपी 65 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

करोना के संकट में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला सादगी से शुरू

बागवानी विकास परियोजना में गड़बड़झाला आया सामने

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री