दर्दनाक: घर के सामने ट्रक ने रौंदा स्कूटी चालक, 33 वर्षीय युवक कि मौ'त

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। केशव आहलूवालिया 



 प्रदेश में आजकल वाहन की आवाजाही के चलते सड़क दुर्नाघटना से कई लोग ज़ख्मी तो कई लोगों ने अपने जान तक गवा दी है। ताजा मामला नादौन-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम को सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी उपमंडल के भड़ोली के समीप एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भड़ोली निवासी सन्नी चौधरी (34) के रूप में हुई है जाेकि घर से सामान लेने निकला हुआ था। निर्धन परिवार से संबंध रखने वाला सन्नी दिहाड़ी मजदूरी करता था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी भड़ोली से सामान लेकर घर की ओर जा रहा था, तभी उसी दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के दाैरान युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। करीब 1 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से ठप्प रहा। लोगों का कहना था कि जब तक ट्रक चालक को पकड़ा नहीं जाता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। हालांकि उसके बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया और उसे देहरा-चिंतपूर्णी रोड पर जाकर पकड़ लिया। चालक काे हिरासत में लेने के बाद पुलिस द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया, उसके बाद लोग चक्का जाम करने से पीछे हटे।


इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद एसडीएम के न पहुंचने पर लोगों में रोष देखने को मिला। हालांकि बाद में उन्हाेंने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि वह इसमें पूरी कानूनी करवाई करेंगे।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत