बारिश-बर्फबारी को लेकर आई है मौसम विभाग की भविष्यवाणी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। ब्यूरो



 हिमाचल में मौसम मानसून के बाद से साफ बना हुआ है. मानसून सीजन के बाद बहुत कम बारिश देखने को मिली है. नवंबर माह में सामान्य से कम बारिश हुई है. इस माह सामान्य से 94 प्रतिशत कम बारिश हुई है. नवंबर माह में 18 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि इस माह अभी तक 1 मिलीमीटर से कम बारिश दर्ज हुई है. इसके कारण सूखी ठंड लगातार बढ़ रही है. सुबह शाम पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड देखने को मिल रही है. सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस पास चल रहा है.


हालांकि दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. दोपहर के समय लोग धूप का आनंद ले रहे हैं. ठंड के कारण ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में पानी जमना शुरू हो गया है. सड़कों पर कोहरा जमना शुरू हो गया है, जिससे फिसलन बढ़ गई है. लाहौल स्पीति, किन्नौर जैसे क्षेत्रों में नालों, झरनों में पानी की ऊपरी परतों पर बर्फ जमना शुरू हो गई है. लाहौल स्पीति में झीलों में भी बर्फ जमना शुरू हो गई है.


कैसा रहेगा मौसम

लंबे समय से किसान और बागवान बारिश-बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं. बारिश बर्फबारी न होने से फसलों के खराब होने का डर सता रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह की बारिश बर्फबारी देखने को नहीं मिलेगी. वहीं, भाखड़ा बांध के जलाशयों के आसपास, मंडी, सुंदरनगर, बल्ह, बिलासपुर में सुबह शाम घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान विजिबिलिटी कम हो सकती है.


पहाड़ों से ठंडी मैदानों की रातें

कई स्थानों पर तापमान शून्य के नीचे या उसके आस पास पहुंच गया है. सबसे कम तापमान कुकुसेरी -4.8 और ताबो में -7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान कई पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा नीचे लुढ़क गया है. शिमला, धर्मशाला से भी कम तापमान सुंदरनगर, ऊना, मंडी, बरठीं में दर्ज किया गया है. शिमला, धर्मशाला का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सुंदरनगर का 3.2 डिग्री, मंडी का 4.6 डिग्री, ऊना का 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.


विभिन्न शहरों का न्यूतम तापमान

शिमला 7.0, सुंदरनगर 3.2, भुंतर 1.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 7.0, ऊना 6.7, नाहन 12.7, पालमपुर 4.0, सोलन 3.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 5.3, मंडी 4.6, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 4.6, जुब्बड़हट्टी 9.2, ककुमसेरी -4.8, नारकंडा 5.6, बरठीं 3.3, कसौली 8.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 5.1, देहरागोपीपुर 7.0, ताबो -7.0, नेरी 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से