यौन शोषण के आरोप में घिरे भाजपा MLA हंसराज की जमानत अवधि बढ़ी, अब 27 नवंबर को होगी सुनवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

चंबा। क्राइम डेस्क



चंबा की चुराह विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव जीते भाजपा नेता डॉ. हंसराज की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भाजपा एमएलए हंसराज को चंबा की जिला अदालत से बेशक जमानत अवधि बढ़ने के रूप में राहत मिली है, लेकिन उनसे पुलिस की कड़ी पूछताछ जारी रहेगी.


शनिवार को जिला अदालत में हंसराज की जमानत अवधि 27 नवंबर तक बढ़ाई गई है. सुनवाई के दौरान न्यायालय में दोनों पक्षों ने अपने तर्क रखे. पहले चरण की सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा और फिर देर शाम जमानत अवधि 27 नवंबर तक बढ़ा दी. एमएलए को जांच में सहयोग के आदेश यथावत हैं.


इस बीच, मामले की जांच में एक और प्रभावशाली नेता को शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी प्रभावशाली नेता के नाम से चंड़ीगढ़ के होटल में कमरा बुक किया गया था और उसी कमरे में युवती का यौन शोषण हुआ. उल्लेखनीय है कि चंबा की एक युवती ने एमएलए पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.


युवती का कहना है कि जब वो नाबालिग थी तो उसका यौन शोषण हुआ. पुलिस के समक्ष शिकायत के बाद एमएलए के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है. पॉक्सो लगने के बाद एमएलए हंसराज ने चंबा के जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. पूर्व में सुनवाई के बाद हंसराज को 22 नवंबर तक अग्रिम जमानत मिल गयी थी. उसके बाद आज जमानत अवधि फिर से बढ़ाई गई है. भाजपा एमएलए हंसराज पर इसी महीने की 7 तारीख को शिकायत दर्ज हुई है.


चुराह से तीसरी बार एमएलए बने हंसराज के खिलाफ पीड़िता ने पहले फेसबुक के माध्यम से लाइव होकर संगीन आरोप लगाए. फिर युवती के पिता ने भी मीडिया के समक्ष आकर भाजपा एमएलए पर आरोप लगाए थे. पिता का आरोप था कि उनकी बेटी को डरा-धमकाकर बयान बदलने पर मजबूर किया गया था. फिलहाल, भाजपा एमएलए की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं.



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध