पुलिस ने दुकान पर मारा छापा, ब्रांड के नाम पर नकली साबुन बेचते पकड़ा दुकानदार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बीबीएन। अमनदीप सैनी


बद्दी पुलिस टीम ने एक बड़ी कंपनी के नाम पर नकली साबुन बेचने वाले एक शख्स का भंडाफोड़ किया है। आरोपी से भारी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार नकली डेटॉल साबुन की बिक्री होने की सूचना पर बद्दी पुलिस की टीम ने साईं रोड स्थित निजी दुकान पर छापेमारी की। जैसे ही टीम दुकान में पहुंची तो हड़कंप मच गया और चैकिंग की तो उन्हें दुकान के अंदर 4 गत्ते के डिब्बों में भारी मात्रा में डेटॉल साबुन बरामद हुआ जिसमें से कुछ खुले तो कुछ प्लास्टिक पैकेट में बंद थे। एक पैकेट को छोड़कर अन्य पैकेटों को खोलकर गिनती करने पर 1130 पीस डेटॉल साबुन पाए गए जबकि बंद पैकेट में 30 पीस साबुन बरामद हुए जोकि जांच के बाद नकली पाए गए।


 पुलिस टीम ने दुकान के अंदर जितना भी डेटॉल साबुन का स्टॉक था, उसे जब्त कर लिया है और दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि साईं रोड पर स्थित एक ट्रेडर की दुकान में नकली डेटॉल साबुन बेचने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और 1160 पीस नकली डेटॉल साबुन बरामद किए। इन्हें दुकानदार द्वारा छोटी दुकानों में बेचा जाता था। दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार