Kullu:घर में चल रही शादी की तैयारियां, रंग-रोगन के लिए लगा पेंटर 5 लाख गहने और कैश ले उड़ा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। संवाद सूत्र


घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं. रंग-रोगन के लिए पेंटर लगाया गया था. लेकिन पेंटर घर में रखे गहने और नकदी ही ले उड़ा. मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है. पुलिस ने मामले में आरोपी पेंटर को गिरफ्तार कर लिया है औऱ गहने और कैश बरामद कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को कुल्लू के पुलिस थाना पतलीकूहल में स्थानीय निवासी सुरेद्र कुमार पुत्र गंगा सिंह गांव रियाड़ा, पनग्रां,  मनाली ने चोरी की  शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि घर में एक सप्ताह बाद बहन की शादी होनी है. इस कारण रंग-रोगन का काम चला हुआ था. उन्होंने यूपी के शख्स को रंगाई और पुताई के लिए लगाया था. तीन-चार दिन तक रंग-रोगन करने के बाद आरोपी पेंटर मौके का फायदा उठा कर घर में रखे शादी के गहने और कैश लेकर फरार हो गया.


 आरोपी ने अपना मोबाइल नम्बर भी बन्द कर दिया था. पुलिस थाना पतलीकुहल के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार  ने मामले की गंभीरता को देखते  हुए  तकनीकी सहायता व आरोपी की तलाश के लिए साइबर सैल कुल्लू से सम्पर्क किया. एसपी गुरदेव सिंह के निर्देशानुसार साइबर सैल ने थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार की अगुवाई में आरोपी तलाश की गई. कई लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की. तकनीकी/आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए पुलिस थाना पतलीकुहल के प्रभारी  निरीक्षक मुकेश कुमार की टीम और साइबर सैल टीम ने  19 जुलाई को देर रात आरोपी को कुल्लू के अखाड़ा बाजार से  हिरासत में लिया. आरोपी से चोरी किए 5 लाख रुपये के गहने भी सुरक्षित बरामद किए गए. पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि किसी भी अन्जान व्यक्ति को घर पर बिना जांच-पड़ताल के काम पर न रखें. 

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल