ज़िले में नशा तस्करीः चरस के मामले मे 2 रूसी युवकों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। अमित ठाकुर



 जिले में चरस तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. चरस तस्करी के अलावा, जिले में चिट्टे के मामलों में भी इजाफा हुआ है. हालांकि, पुलिस की सख्ती भी जारी है. ताजा मामले में पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 116 ग्राम चरस मिली है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने 18 जुलाई को कुल्लू के नग्गर निवासी अनुप शर्मा गिरफ्तार किया है. इसी कड़ी में पुलिस ने युवक से चरस की मांग करने वाले दो रूसी नागरिकों सेवलोव अन्द्रेविच सोजोनोव तथा आर्टम फदेव को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया है. पुलिस जांच कर रही है कि चरस कहां से खरीद कर लाई गई थी.


 विदेशी नागरिक की मौत
हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए एक नाईजीरियन की कुल्लू पुलिस की हिरासत में मौत हुई है. आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई है. फिलहाल, मामले की पड़ताल की जा रही है. 
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार