कांगड़ा में बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, CMO ने जताई चिंता, कहा- कोरोना नियमों का पालन करना आवश्यक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
धर्मशाला। ब्यूरो


 जिला कांगड़ा में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सीएमओ गुरुदर्शन गुप्ता ने चिंता जाहिर की है. धर्मशाला में पत्रकारों से  बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार एक्टिव केस में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभी तक जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं ली वह इसे लेकर सहयोक करें,ताकि जिले में कोरोना की रफ्तार को रोका जा सके.

15 टीमों का किया था गठन: सीएमओ ने कहा कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला कांगड़ा में कुछ चयनित गांवों व शहरों में सर्वे के लिए 15 टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों ने अपने क्षेत्र में घर -घर जाकर संभावित टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान की. उनका बलगम जांच के लिए लैब में भेजा गया.कांगड़ा में 41 स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम की जांच मुफ्त में की जाती है. उन्होंने बताया कि बिगड़ी हुई टीबी की जांच के लिए 16 अत्याधुनिक मशीनें जिले में अलग-अलग जगहों पर लगी हुई है.


 8 सदस्यों की टीम ने आकलन किया: उन्होंने बताया कि कुछ दिन प हले भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय 8 सदस्यों की टीम जिला कांगड़ा में टीवी प्रोग्राम की गतिविधियों का आकलन करने आई थी. जॉइंट सपोर्टिव सुपरविजन की टीम ने जिला कांगड़ा कुछ चुनिंदा जगहों पर जाकर रिकॉर्ड वेरिफिकेशन किया. इस दौरान मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से भी बातचीत की गई. जिला कांगड़ा को टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर आंका गया और इस टीम द्वारा कुछ सुझाव जिला प्रशासन को दिए गए ,जोंकि भविष्य में टीबी मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होंगे. 
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिविल सेवा परीक्षा: दो बहनों ने एकसाथ रचा इतिहास, कहा- कठिन परिश्रम और लक्ष्य पर रखा फोकस 

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन