किन्नौर के निगुलसरी में लैंडस्लाइड की चेतावनी, हाईवे पर ट्रैफिक रोका

हिमाचल क्राइम न्यूज़
किन्नौर। एन के नेगी


 हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिले किन्नौर के निगुलसरी में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है.  चेतावनी के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है. बता दें कि निकुलसरी के पास गत वर्ष भूस्खलन में 28 लोगों की मौत गई थी. इसके बाद यहां पर आईआईटी मंडी की ओर से अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है. इस सिस्टम के जरिये लैंडस्लाइड का अलर्ट मिला है.

निचार उपमंडल के एसडीएम विमला कश्यप ने एनएच 5 के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है. उन्होंने कहा कि आईआईटी मंडी की ओर से खतरे की चेतावनी जारी की गई है.  इससे पहले, रविवार को भी इस सड़क मार्ग को अलर्ट मिलने के बाद बंद किया गया था. फिलहाल, किन्नौर में भारी बारिश के चलते समदो बॉर्डर के पास भी सैलाब आया है और सड़क मार्ग बंद है.
 

 28 लोगों की चली गई थी जान
जिला किन्नौर के निगुलसरी में पिछले वर्ष 11 अगस्त को भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा सामने आया था. हादसे में एचआरटीसी बस, ट्रक और जीप चपेट में आ गई थी और 28 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इसके बाद से ये स्थान भूस्खलन के दृष्टिगत अति संवेदनशील बन हुआ है. इसके बाद भी यहां कई मर्तबा भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इस तरह की घटनाओं से मानवीय जीवन को बचाने के लिए आईआईटी मंडी के ने अर्ली मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया है. इस प्रणाली की खासियत यह है कि पहाड़ के भीतर होने वाली किसी भी हलचल की जानकारी यह प्रशासन को देता है, जिसके बाद एहतियातन कदम उठाए जाते हैं.
 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार