Chamba: मिंजर मेला, पुलिस छावनी में बदला चंबा शहर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
चम्बा। राजेश जेरी
 

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइंट पर स्थापित अस्थायी नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही चौगान के इर्दगिर्द भी पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती कर गश्त तेज कर दी गई है। शहर में होने वाली हरेक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। मिंजर मेले के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए करीब सवा पांच सौ पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती की है। पुलिस ने टीबी वार्ड, हरदासपुरा चौक व सुल्तानपुर के पास शहर के प्रवेश द्वारों पर अस्थायी नाके लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की है।


 नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को हरेक वाहन की गहन जांच पड़ताल के बाद एंट्री देने के निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने भी स्वयं चौगान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहकर हरेक गतिविधि पर नजर रखने को कहा है। रविवार से चौगान में लोगों की मदद हेतु पुलिस का अस्थायी कंट्रोल रूम भी काम करना आरंभ कर देगा। उधर, एसपी चंबा डा. अभिषेक यादव ने बताया कि मिंजर मेले के मद्देनजर जिला व शहर के सुरक्षा घेरे को मजबूत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए 530 के करीब पुलिस व होमगार्ड जवान अपनी सेवाएं देेंगे।

 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिविल सेवा परीक्षा: दो बहनों ने एकसाथ रचा इतिहास, कहा- कठिन परिश्रम और लक्ष्य पर रखा फोकस 

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन