हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो शिमला। अमन खांगटा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में पुलिस विभाग की आगंतुक सर्वेक्षण व ई-रात्री बीट चेकिंग प्रणालियों को लेकर लांच हुए कार्यक्रम में आइपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री शामिल हुईं थी। शालिनी अग्निहोत्री हाल ही में इंडोनेशिया से लौटी हैं। कोरोना वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए उनका थर्मल स्कैनिंग तो हुआ, मगर वह सीधे आइसोलेशन में नहीं गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, डीजीपी एसआर मरढ़ी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेणुगोपाल राव, आईजी हिमांशु मिश्रा, एपी सिंह एवं जेपी सिंह सहित सचिवालय के कई अधिकारी शामिल हुए थे। नियम धत्ता हो गए सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर निर्देश जारी किए हैं कि 14 फरवरी से पहले विदेश गए लोग लौटने पर सेल्फ क्वारंटाइन करें। इस संबंध में सरकार की ओर से 6 मार्च से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। इंडोनेशिया कोरोना वायरस प्रभावित 12 देशों में शामिल है। मैं सेल्फ क्वारंटाइन कर रही हूं आइपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है वह सीएम के कार्य...
Comments
Post a Comment