भाजपा को विधायकों की खरीद फरोख्त लायक सीटें भी नहीं मिलेंगी: सुक्खू

हिमाचल क्राइम न्यूज़
दिल्ली। डेस्क


कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त लायक सीटें भी भाजपा को नहीं मिलेंगी। पार्टी को विधायकों की खरीद फरोख्त का कोई डर नहीं है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का रिवाज नहीं है। पूरी कांग्रेस हिमाचल में एकजुट है। कांग्रेस पूर्ण बहुमत लेकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में जुटे सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 97 फीसदी हिंदू आबादी वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा का हिंदुत्व का नारा फेल होगा।

प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जनता ने वोट दिया है। जयराम सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भविष्यवक्ता बन गए हैं। मुख्यमंत्री आजकल कह रहे हैं कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल अधिकांश नेता चुनाव हार रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि हमारा भविष्य ईवीएम में छिपा है। जयराम ठाकुर हमारा भविष्य तय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा की हार को भांप चुके हैं, इसके चलते ही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से