ऊना में एटीएम लूट मामले का भंडाफोड़, राजस्थान और हरियाणा निवासी दो आरोपी गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। जतीन कुमार



 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि जिला ऊना के पंडोगा में एटीएम लूट मामले की गुत्थी को पुलिस ने महज 7 दिनों में सुलझा लिया है. एटीएम लूट के आरोपियों में से पुलिस ने दो लोगों को पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि आरोपी आलू की ढुलाई के काम के चलते हिमाचल में पहले भी आते जाते रहे हैं, जबकि पंजाब और अन्य राज्य में इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी अच्छा-खासा बताया जा रहा है.

पंडोगा में हुई लूट मामले की गुत्थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इसके साथ साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रैकर के आधार पर इन आरोपियों की शिनाख्त की. आरोपियों के कब्जे से एटीएम मशीन को काटने के लिए इस्तेमाल किए गए सभी उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं. सूत्रों की मानें तो इन आरोपियों पर पंजाब में ही एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में करीब 1 करोड़ रुपए की चोरी के कई मामले दर्ज हैं. (atm theft case in una)वीडियो.फलिहाल, पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के अरशद और दूसरे आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी साबिर के रूप में की गई है. बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि लूट के आरोपी वारदात से करीब एक हफ्ता पहले तीन बार ट्रक लेकर आलू की ढुलाई के बहाने यहां आ चुके हैं. (SP Una on atm theft case)


एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने एटीएम चेंबर में घुसते ही सप्रे पेंट से सीसीटीवी कैमरा को कवर करने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्होंने शक्तिशाली गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर उसमें से करीब 10 लाख रुपए की राशि को उड़ा लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने एटीएम चेंबर और उसके साथ-साथ क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और साथ ही इस क्षेत्र में अज्ञात मोबाइल फोन की उपस्थिति के आधार पर इन आरोपियों को ट्रेस किया. जिसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में से दो अरशद और साबिर को पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ से पकड़ने में सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि लूटी गई राशि की रिकवरी और आरोपियों के इस वारदात को लेकर स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार के कनेक्शन के संबंध में अभी जांच जारी है. 

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए