Himachal Election: थ्री टायर सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला



हिमाचल प्रदेश में ईवीएम और वीवी पैट मशीनें थ्री टायर सुरक्षा घेरे में महफूज रहेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) समेत आईआरबीएन और प्रदेश पुलिस के जवान मतगणना तक हर पल सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए विधानसभा वार स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के मुख्य सुरक्षा घेरे में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। दूसरे घेरे में आईआरबीएन के जवान और तीसरे घेरे में हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। 


हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के करीब 2600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। छह हजार के करीब आईआरबीएन और जिला पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा में जवान शिफ्ट में ड्यूटियां दे रहे हैं। स्ट्रांग रूमों के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। सिर्फ प्रत्याशी ही सुरक्षा के पहले घेरे तक जा सकेंगे। इसके आगे किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा। हर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में सीएपीएफ के 30 और आईआरबीएन व पुलिस 60 जवानों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिदिन सुरक्षा का अपडेट लेंगे। 


कल रिलीव होंगे अधिकांश पुलिस कर्मचारी 

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश निर्वाचन विभाग की ओर से 25 हजार के करीब पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटियां लगाई गई है। आज हिमाचल निर्वाचन विभाग की ओर से पुलिस जवानों को रिलीव किया जाएगा। सोमवार से यह पुलिस जवान पहले की तरह अपनी ड्यूटियां ज्वाइन कर लेंगे। जिन पुलिस जवानों की स्ट्रांग रूम में ड्यूटियां लगाई गईं है उन्हें मतगणना तक रिलीव नहीं किया जाएगा।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला