हमीरपुर में खून की कमी से जूझ रहे 50 फीसदी बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान

हिमाचल क्राइम न्यूज़
हमीरपुर। ब्यूरो


हमीरपुर जिले में स्कूलों में 50 प्रतिशत के लगभग बच्चे खून की कमी से जूझ रहे हैं. उपयुक्त खानपान ना होने की वजह से और फास्ट फूड के प्रचलन के कारण कम उम्र के लगभग 50 हजार बच्चे एनीमिया के शिकार हैं. खून की कमी को पूरा करने के लिए हमीरपुर में स्कूली स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बच्चों में विटामिन ए की दवाई देने के साथ एल्बेंडाजोल भी दी गई. 

खून की कमी का प्रमुख कारण:स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों में खून की कमी का प्रमुख कारण पेट में कीड़े होना भी है, जिसके मद्देनजर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के बाद मॉकअप राउंड भी आयोजित किया गया. जिला में एक साल से लेकर 19 वर्ष आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाइयां दी गई.

हमीरपुर में स्कूली छात्रों की और 5 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या 1 लाख 25 हजार है. इनमें से कम से कम 50 फीसदी बच्चे एनीमिया का शिकार हैं. 11 से अधिक उम्र के 30% लड़के और 50% से अधिक लड़कियां एनीमिया की शिकार हैं. हमीरपुर में 11 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियों में भी खून की कमी देखने को मिली है. ऐसे में हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रहा है. 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि 21 नवंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विभाग ने एक लाख 25 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी गई, जिसके उपरांत विभाग ने आज मंगलवार को मॉकअप राउंड के आयोजित किया, जिसमें 9 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई दी गई. उन्होंने बताया कि बच्चों में आई खून की कमी को दूर करने के लिए लगभग 25 हजार बच्चों को विटामिन ए की दवाई भी दी गई. उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा स्कूली छात्रों में खून की कमी को दूर करने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है .
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत