कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के बाद भाजपा ने भी जारी किया संकल्प पत्र

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ऐस.के नेगी




हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के बाद भाजपा ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने रिवाज़ बदलने की कवायद के चलते प्रदेश की जनता के साथ कई नए वायदे किए हैं. डॉ सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में 26 सदस्य की टीम ने इस संकल्प पत्र को तैयार किया.

 


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले जो भाजपा ने कहा वह तो किया ही, जो वायदे नही किए उनको भी पुरा किया. भाजपा ने 2 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री योजना, प्रधानमंत्री आवास में दो लाख लोगों को घर बनाकर दिए.

 


आयुष्माम व हिम केयर, उज्ज्वाला योजना, 125 यूनिट फ्री बिजली व महिलाओं को पचास फीसदी छुट देने जैसे वायदे नही किए थे उनको भी जय राम सरकार ने पुरा किया गया. अब राज नहीं रिवाज बदलेंगे. AIIMS, हाइड्रो इंजीनियरिंग, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल उपकरण पार्क, अटल टनल हिमाचल को दिए गए है.


 

भाजपा के 11 मुख्य वायदे 

भाजपा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लगाया जायेगा. मुख्यमंत्री अन्न योजना के तहत 3000 सालाना दिया जायेगा, जिससे 9 लाख 83 हजार किसान जुड़ेंगे. आठ लाख से ज्यादा नौकरियां सरकारी व गैर सरकारी विभागों में दी जायेगी.


प्रधानमंत्री योजना के तहत सभी गांव को पक्की सड़कों से जोड़े जायेगा. जिस पर पांच हजार करोड़ खर्च होंगे. “शक्ति” योजना के तहत बारह हजार करोड़ धार्मिक पर्यटन पर खर्च होंगे.


GST 12 फीसदी से ज्यादा प्रदेश सरकार वहन करेगी, सेब बागवानों को लाभ. भाजपा पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलेगी. मोबाइल वेन दोगुनी होगी. युवाओ के लिए 9 हजार करोड़ का corps fund खड़ा किया जायेगा.


शहीदों को दी जाने वाली राशि बड़ेगी. Bukf बोर्ड की संपति पर काम होगा. कर्मचारियों के लिए वितीय समस्याओं को दूर किया जायेगा.  मुख्यमंत्री सगुन योजना राशि 51000. बेटियों को स्कूल जाने के लिए  साइकिल, स्कूटी दी जायेगी.


गर्भवती महिलाओं को 25 हजार. गरीब महिलाओं के लिए सालाना तीन LPG देंगे. गरीब परिवारों को अटल पेंशन योजना से जोड़ेंगे. 12वीं के बाद टॉपर को 2500 प्रति माह.


सस्ता चारा, स्त्री शक्ति कार्ड देंगे.दो गर्ल होस्टल हर जिले में बनेंगे. 33% फ़ीसदी महिलाओं को नौकरी में आरक्षण देगी.


हालांकि 2017 के चुनाव में भाजपा ने ऐसे कोई वायदे नहीं किए थे जिसको लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए जाएं.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए