खाई में गिरी बस, 1व्यक्ति की मौत, 6घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो चंबा|| डलहौजी-पठानकोट मार्ग पर कटोरी बंगला के पास पंजाब रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश चंद पुत्र मेहर चंद निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। जबकि बस में सवार अन्य छह लोगों को गंभीर चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए श्री हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया।

पुलिस ने चालक शमशेर सिंह निवासी गांव और डाकघर लखना तहसील पल्ली जिला तरनतारन (पंजाब) के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह छह बजे के करीब पीबी 09-3602 नंबर की पंजाब रोडवेज बस डलहौजी से पटियाला की तरफ जा रही थी। इसमें कुल सात सवारियां सवार थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी। जब बस कटोरी बंगला के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

बस में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें आईं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बकलोह चौकी में तैनात पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू किया। घायलों को हरीगिरी अस्पताल बकलोह में लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया।

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। इसमें घायलों ने पुलिस को बताया कि बस की तेज गति से चल रही थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। दपुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बस दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हुए। हादसे का कारण चालक की लापरवाही लग रहा। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी छानबीन जारी है।

Editing:-Aman Saini
©®:-AU
Himachal Crime News®

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से